STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पांच महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मन्नाका रोड पर सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक प्याज बेचकर पैदल अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। पांच महीने पहले ही वह पिता बना था। उसकी मौत से पत्नी और मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।

23 साल के दिनेश की मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पांच महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, 23 साल के दिनेश की मौत
  • अलवर में अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार का इकलौता चिराग बुझा
  • प्याज बेचकर घर लौट रहा था दिनेश, रास्ते में मौत ने रोका

ALWAR,18 NOV. 2026:

मंडी से गांव लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक दिनेश प्रजापति बागड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव का निवासी था। वह अलवर मंडी में प्याज बेचने आया था।मंडी का काम पूरा करने के बाद दिनेश 200 फीट रोड से पैदल अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वैशाली नगर थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी सामने नहीं आई है।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

पांच महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

दिनेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। करीब पांच महीने पहले ही उसके घर में बेटे का जन्म हुआ था।जिस परिवार में कुछ महीने पहले बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब मातम पसरा है। पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया और मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।दिनेश की असमय मौत से साड़ोली गांव में भी शोक की लहर है।

पुलिस का पक्ष

टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।