#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक हादसा: बुद्ध विहार में पहली मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय श्रमिक की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त…

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जेल चौराहे के पास स्थित बुद्ध विहार में एक मकान में मजदूरी कर रहा करीब 50 वर्षीय श्रमिक पहली मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई।

फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *