#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर : तेज रफ्तार कार ने खोखे पर बैठे लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोखे के पास बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज थी कि टक्कर से पहले वह तीन बार पलटी और फिर खोखे से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था की गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

सूचना पर ग्रामीण सीओ शिवानी भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल-चाल जाना। वहीं पुलिस ने मौके से कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था की गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

सूचना पर ग्रामीण सीओ शिवानी भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल-चाल जाना। वहीं पुलिस ने मौके से कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *