#राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

टपूकड़ा सीएचसी में लापरवाही का आरोप, प्रसूता की मौत के बाद जांच के आदेश

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद उपचार में कथित लापरवाही से एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को एसडीएम कृष्ण यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

एसडीएम ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता और अन्य राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद सुनिश्चित करेगा।

जानकारी के अनुसार, फकरुद्दीनका निवासी 24 वर्षीय स्नेहलता की प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने पर तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रेवाड़ी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक को कई बार फोन किया गया, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचीं और फोन पर ही निर्देश देती रहीं, जिससे समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका।

मामले में स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी पर मौजूद दो एएनएम को एपीओ कर दिया है, जबकि चिकित्सक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें –रामगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज जांच और नीट पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *