#क्राइम #राज्य-शहर

अंबिकापुर में 4 साल तक शोषण का आरोप, युवक और उसकी बहन पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई एक आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। युवती ने युवक और उसकी बहन पर गर्भपात कराने की दवा जबरन खिलाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण का आरोप

पीड़िता वर्ष 2021 में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अंबिकापुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई। आरोपी ने खुद को शादी के लिए तैयार बताते हुए युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि युवक लगातार शादी का वादा कर पीड़िता को मानसिक और भावनात्मक रूप से अपने नियंत्रण में रखता रहा।

लिव-इन में रखा, फिर भी शादी से टालता रहा आरोपी

जानकारी के अनुसार युवती कुछ समय तक आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही। इस दौरान आरोपी कभी परिवार का बहाना बनाकर, तो कभी अन्य कारण बताकर शादी की बात को टालता रहा। पीड़िता के बार-बार शादी की मांग करने पर भी आरोपी कोई स्पष्ट जवाब नहीं देता था, जिससे उसके साथ शोषण का सिलसिला जारी रहा।

गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2025 में वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी अपनी बहन फरहा सबा के साथ उसके कमरे में आया और उसे जबरन गर्भपात की दवा दी गई। दवा उसने थूक दी, लेकिन बाद में बहन ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि अबॉर्शन के बाद शादी करवा दी जाएगी। इसके बाद उसे सूरजपुर के एक अस्पताल ले जाकर गर्भपात कराया गया।

धर्म का हवाला देकर शादी से इनकार

गर्भपात के बाद जब युवती ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी एजाज अहमद ने धर्म और पारिवारिक दबाव का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *