#एजुकेशन #राज्य-शहर

जिला कलेक्टर ने स्कूल समय में किया बदलाव, आदेश जारी

अलवर में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

प्री-प्राइमरी से 8वीं तक बदला समय

जारी आदेशों के अनुसार 27 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था ग्रीष्मावकाश तक लागू रहेगी, ताकि बच्चों को तेज गर्मी और लू से बचाया जा सके।

9वीं से 12वीं तक समय यथावत

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन कक्षाओं का संचालन पहले की तरह ही तय समय पर जारी रहेगा।

हीट वेव को देखते हुए लिया गया फैसला

भारतीय मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *