#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर के बाम्बोली गांव में सांड पर तेजाब डालने की वारदात, गंभीर हालत में पशु चिकित्सालय में इलाज जारी

अलवर जिले के बाम्बोली गांव में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक सांड पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब डाल दिया गया। इस घटना में सांड बुरी तरह झुलस गया और दर्द व घबराहट के कारण आसपास के क्षेत्र में इधर-उधर भागने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षा दल के सदस्य सक्रिय हुए। जानकारी मिलने पर मनोज कुमार जांगिड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सांड को काबू में करना आसान नहीं था, क्योंकि वह दर्द और आक्रोश के कारण उग्र हो गया था। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सांड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद सांड को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उसे भवानी तोप स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गौरक्षा दल ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है और जांच की मांग की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *