#क्राइम #राज्य-शहर

चप्पल में मोबाइल छिपाकर एग्जाम में नकल, आरोपी गिरफ्तार


सवाई माधोपुर में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अभ्यर्थी चप्पल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा और पेपर की फोटो खींचते पकड़ा गया।

चप्पल के सोल में छिपाया मोबाइल

मानटाउन स्थित परीक्षा केंद्र पर आरोपी केदार प्रसाद मीणा ने मोबाइल फोन को चप्पल के सोल में छिपाकर अंदर पहुंचाया। सख्त जांच के बावजूद वह परीक्षा हॉल में दाखिल हो गया और परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की फोटो खींच ली।

अंडरगारमेंट्स में मिला पुराना पेपर और OMR

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 2024 का कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा पेपर और OMR शीट भी मिली, जिसे उसने अंडरगारमेंट्स में छिपा रखा था। इससे नकल के संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी के मोबाइल से प्रश्न पत्र की तस्वीरें बरामद की गईं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

3 दिन की पुलिस रिमांड, नेटवर्क की जांच

मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 3 दिन की पुलिस रिमांड मिली। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पेपर की तस्वीरें किसे भेजी गईं और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *