#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अस्पताल की लाइन में जेबकतरे ने उड़ाए 10,070 रुपये, बेटे का इलाज कराने आया था पीड़ित

अलवर।
राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में इलाज कराने आए जावली निवासी रमजान की जेबकतरों ने जेब साफ कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने दिमागी रूप से बीमार बेटे मोहम्मद कैफ का इलाज करा रहे थे। डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने के लिए कहा, जिसके बाद वह जांच प्रक्रिया में लगे थे।

रमजान के अनुसार, सीटी स्कैन सेंटर ने दस्तावेजों पर मोहर लगवाने के लिए उन्हें खिड़की नंबर 2 पर भेजा। लाइन में खड़े रहने के दौरान किसी जेबकतरे ने उनकी जेब से 500-500 के 20 नोट यानी कुल 10,000 रुपये और 70 रुपये खुले चुरा लिए।

रमजान को चोरी का पता तब चला जब वह दो नंबर खिड़की से 23 नंबर रूम पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाने को कहा। फोटो स्टेट की दुकान पर जेब में हाथ डालते ही उन्हें पता चला कि पूरी रकम गायब है।

घटना की शिकायत रमजान ने अस्पताल पुलिस चौकी में दर्ज कराई। पुलिस अब अस्पताल परिसर और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *