#राज्य-शहर

अलवर में 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग तेज

अलवर में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने हेतु सार्वजनिक गौशाला में तैयारी बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 27 जुलाई को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपे जाने वाले ज्ञापन तथा व्यापक हस्ताक्षर अभियान की रणनीति पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के दौरान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं और गौभक्तों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा, श्री कृष्ण गोशाला के संचालक सीए किशन गुप्ता, मौनी बाबा गौशाला के संचालक राजेश जोशी, विभाग गोरक्षा प्रमुख नाहर सिंह पांचाल, एडवोकेट बीएल यादव (उप प्रमुख), शहर अध्यक्ष तेज सिंह यादव, राम अवतार शर्मा, पूर्व पार्षद गिरीश दीक्षित और प्रशांत मदनानी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें –69 हजार शिक्षक भर्ती पर लखनऊ में बवाल: शिक्षा मंत्री आवास का घेराव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

अभियान के प्रवक्ता राजेश जोशी ने बताया कि प्रेस वार्ता में अभियान के उद्देश्य, आगामी कार्यक्रमों और 27 जुलाई को आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ज्ञानदेव आहूजा ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया से 27 जुलाई को सुबह 8:15 बजे भवानी तोप चौराहे पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

https://x.com/stvnewsonline

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *