अलवर में महिलाओं के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर की मारपीट, एक घायल
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित डाबर जॉन इलाके में दो महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला दूसरी महिला के घर में घुसकर मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला रेखा के अनुसार, वह दुकान पर दही लेने गई थी, जहां पहले से मौजूद एक अन्य महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें रेखा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।