राजगढ़ के कारोठ में 28 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव में 28 वर्षीय युवती ने सोमवार देर रात चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि कारोठ निवासी जयनारायण सैनी पुत्र टुंडाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च की रात उनकी बेटी रेखा सैनी ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे तुरंत फंदे से उतारकर राजगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी और उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है