#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

सरिस्का में बढ़ी बाघों की हलचल, टहला क्षेत्र में टाइग्रेस ST-30 तीन शावकों के साथ आई नजर…

अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की साइटिंग से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाघों की बढ़ती मौजूदगी के कारण सरिस्का के प्रति पर्यटकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

हाल ही में वन्यजीव प्रेमी और फोटोग्राफर हिमांशु, देवेंद्र तातेड सहित कई पर्यटकों ने सरिस्का में एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखा, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद भी किया।

फोटोग्राफर हिमांशु ने बताया कि यह दृश्य उनके लिए बेहद खास और दुर्लभ था। सरिस्का टाइगर रिजर्व के टहला क्षेत्र में पांडुपोल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक नाले के पास टाइग्रेस ST-30 अपने तीन शावकों के साथ नजर आई। यह पहली बार है जब यह बाघिन अपने शावकों के साथ इस क्षेत्र में दिखाई दी। मौके पर बाघिन द्वारा भैंस का शिकार किया हुआ भी देखा गया।

वर्तमान में सरिस्का अभ्यारण्य और उसके बफर जोन में बाघों की लगातार हो रही साइटिंग से पर्यटकों में रोमांच और उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिससे सरिस्का की वन्यजीव पर्यटन के रूप में पहचान और मजबूत हो रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *