#देश दुनिया #बिजनेस #राज्य-शहर

Share Market Alert: NSE ने जारी की चेतावनी, इन 5 लोगों से शेयर मार्केट सलाह न लें…

सोशल मीडिया पर बढ़ रहे जोखिम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग या संस्थाएं स्टॉक मार्केट में गारंटीड रिटर्न देने का दावा कर रही हैं। NSE ने कहा है कि इन लोगों से निवेश करना गैरकानूनी और जोखिम भरा हो सकता है।

NSE ने किन लोगों पर दी चेतावनी

NSE ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति वाले फिनफ्लुएंसर और मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। इनमें शामिल हैं: कृष्णम राजू, प्रतिबान, पूजा शर्मा, अमन और एम अमित।
ये लोग निवेशकों को उनके ट्रेडिंग अकाउंट संभालने और गारंटीड रिटर्न देने का दावा करते हैं, लेकिन यह दावा फेल हो सकता है।

डब्बा ट्रेडिंग और गैरकानूनी सेवाएं

NSE ने बताया कि ये लोग डब्बा ट्रेडिंग जैसी गैरकानूनी सेवाएं चला रहे हैं। यूट्यूब चैनलों जैसे Profit Trading, Trade Room Official, Profit Maximizers और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए निवेशकों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

निवेशकों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

NSE ने निवेशकों से कहा कि वे किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले प्रोडक्ट या स्कीम को न सब्सक्राइब करें।
साथ ही निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग जानकारी, जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है।

BSE ने भी दी थी चेतावनी

पिछले महीने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने भी निवेशकों को EZ Invest नामक गैरकानूनी संस्था के बारे में सतर्क किया था। यह संस्था बिना SEBI या BSE रजिस्ट्रेशन के निवेश टिप्स देती थी और निवेशकों से फंड इकट्ठा कर रही थी।

BSE ने स्पष्ट किया कि कोई भी निवेशक किसी भी सलाहकार के साथ काम करने से पहले उनके रजिस्ट्रेशन की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *