#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

“थानागाजी में यूरिया की भारी किल्लत, सुबह 4 बजे से कतार में खड़े किसान”

थानागाजी (अलवर)

क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को थानागाजी नगरपालिका में किसानों के लिए दो गाड़ियां यूरिया पहुँचीं, जिनमें लगभग 600 कट्टे थे। खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही किसानों ने सुबह 4 बजे से ही दुकानों के बाहर कतारें लगा दीं।

खाद विक्रेताओं का कहना है कि अलवर के बड़े होल सेलर यूरिया के साथ टेंगिंग करने का दबाव बनाते हैं। उनके अनुसार, यदि वे अन्य महंगे उत्पाद नहीं लेते तो उन्हें यूरिया की सप्लाई नहीं दी जाती, जिससे छोटे रिटेलरों पर लाखों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

इधर किसानों का आरोप है कि दुकानदार खाद की वितरण प्रक्रिया में मनमानी कर रहे हैं और अपने परिचितों को प्राथमिकता देकर बैग दे रहे हैं। इससे सामान्य किसान परेशान होकर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *