#देश दुनिया #राज्य-शहर

थानागाजी में 108 बनी वरदान, रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव

अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के दुहार चौगान गांव की एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस के ईएमटी अमीचंद गुर्जर और ड्राइवर मान सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को थानागाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

ईएमटी अमीचंद ने बताया कि वे शाम 5 बजे राधा देवी के घर पहुंचे थे। प्रसूता को अस्पताल ले जाते समय करीब 7 मिनट बाद ही एंबुलेंस में प्रसव हो गया। अमीचंद के अनुसार हाल के दिनों में एंबुलेंस में प्रसव के मामले बढ़े हैं। दो दिन पहले भी थानागाजी क्षेत्र की एक महिला ने 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया था। दोनों प्रसव नॉर्मल डिलीवरी के मामले रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *