#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #बिजनेस #राज्य-शहर

सिगरेट, गुटखा-पान मसाला पर बढ़ सकता है टैक्स, संसद में पेश होंगे दो बड़े बिल…

नई दिल्ली:
1 दिसंबर 2025 से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो बड़े बिल पेश करेंगी:

केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन बिल 2025

स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस बिल 2025

इन बिलों का मकसद है सिगरेट, गुटखा और पान मसाला पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% करना और पुराने सेस को हटाकर नया टैक्स सिस्टम लाना।

मुख्य बातें:

1-सिगरेट पर कुल टैक्स वैसा ही रहेगा, सिर्फ जीएसटी बढ़ेगा और सेस कम होगा।

2-गुटखा-पान मसाला पर नया सेस मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और मशीन पर आधारित होगा।

3-सरकार को इससे अधिक राजस्व मिलेगा, जो सीधे स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं में जाएगा।

उपभोक्ताओं पर असर:

1.अभी रोज़मर्रा के खर्च पर कोई बड़ा असर नहीं।

2.कंपनियों पर नए नियम अपनाने का दबाव बढ़ेगा, जिससे भविष्य में कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं।

पिछले अनुभव:

1-2017 में जीएसटी आने के बाद सिगरेट की बिक्री 10-15% घट गई थी।

2-2020 में सेस बढ़ने पर गुटखा की बिक्री 8% कम हुई।

3-WHO की रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स बढ़ाने से तंबाकू के उपयोग में 5-7% कमी आई।

ये बदलाव GST 2.0 का हिस्सा हैं और बिल पास होने के बाद लागू होंगे। उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार और तंबाकू का सेवन कम करना है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *