#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में रोष: आईएएस संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ विप्र फाउंडेशन व पुजारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान को लेकर अलवर में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विप्र फाउंडेशन और राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर ने संयुक्त रूप से इस प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

दोनों संगठनों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि संतोष वर्मा का विवादित वक्तव्य न केवल ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि समाज की गरिमा और बहन-बेटियों के सम्मान पर भी सीधा हमला है। ज्ञापन में इसे अत्यंत निंदनीय, अनुचित और किसी भी स्थिति में अस्वीकार्य बताया गया।

विप्र फाउंडेशन से पीयूष पंडित और ज्ञापनकर्ता आचार्य राजेंद्र पंडित सहित पदाधिकारियों ने मांग की कि—आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए।

उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

भविष्य में किसी भी समाज विशेष की गरिमा और भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर रोक लगाने के लिए कठोर व प्रभावी कानून बनाने की व्यवस्था की जाए।

पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और इस प्रकार की घटनाओं पर रोक आवश्यक है, ताकि समाज में सौहार्द और सम्मान बरकरार रह सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *