#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में दो दिवसीय आर्मी मेले का हुआ भव्य आगाज,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने किया उद्घाटन, सेना के अधिकारी और जवान रहे मौजूद….

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय सेना द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ मेले की शुरुआत बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ हुई। मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी आयोजन का हिस्सा बने।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सेना द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल्स का अवलोकन किया। मेले में भारतीय सेना के आधुनिक हथियार, टैंक, तोपें, सर्विलांस सिस्टम, और अन्य अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मेड इन इंडिया हथियारों के साथ रूस एवं अन्य मित्र देशों द्वारा निर्मित उपकरण भी शामिल किए गए हैं।

आर्मी मेले का मुख्य उद्देश्य है– देशवासियों, विशेषकर युवाओं को भारतीय सेना की वास्तविक ताकत, अनुशासन और तकनीकी क्षमताओं से रूबरू कराना। मेले में उपस्थित लोगों में सैन्य शक्ति को देखकर गर्व और उत्साह की भावना साफ दिखाई दी।

सेना के जवानों ने पैरा-मोटर और मोटर बाइक स्टंट्स के जरिए रोमांचक प्रदर्शन किए, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। यह प्रदर्शन सेना की प्रशिक्षण क्षमता और जांबाजी का जीवंत उदाहरण रहा।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *