#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर:दो दिन बाद भी राधा ज्वेलर्स लूट का खुलासा नहीं: व्यापारियों का मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम…

टेल्को चौराहा स्थित राधा ज्वेलर्स पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा हथियार की नोक पर करीब 35 लाख रुपए की लूट की वारदात को दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले में कोई प्रगति न होने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।

लूट की घटना का खुलासा तीसरे दिन भी नहीं होने पर ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी दुकानें दो घंटे बंद रखकर विरोध जताया। इसके बाद संयुक्त व्यापारी महासंघ और जिला व्यापार महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी मिनी सचिवालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटा गया माल बरामद करने की मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अलवर बंद का आह्वान किया जाएगा।

व्यापारियों का कहना था कि यदि पुलिस सुरक्षा देने में असमर्थ है तो उन्हें आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं। विरोध प्रदर्शन में हरमीत सिंह मेहंदी रत्ता, रमेश जुनेजा, दीपक गर्ग, मुकेश विजय, अमित गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *