#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 14 वर्षीय चिराग की मौत, सड़क पर एक घंटे तक तड़पता रहा मासूम…

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के चिंमरावली मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने 14 वर्षीय चिराग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल चिराग करीब एक घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

काफी देर बाद एक बाइक सवार युवक ने मानवता दिखाते हुए उसे मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

परिजन हुकम सिंह ने बताया कि चिराग अपनी भुआ के घर बंध का बास जा रहा था तभी चिंमरावली मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही चिराग की मां की मौत हो चुकी थी, जबकि पिता इस समय जेल में बंद हैं। ऐसे हालात में चिराग अपनी बहन के साथ दादी के घर रह रहा था।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *