#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजसमंद में बड़ा हादसा: मोलेला के पास बनास नदी में गिरी यात्री बस, 15 लोग घायल…

राजसमंद जिले के मोलेला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब नाथद्वारा से मचींद होते हुए खमनोर जा रही एक निजी यात्री बस अचानक पुल से नीचे बनास नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस का एक्सल टूटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सीधे नीचे लुढ़क गई।

घटना की सूचना मिलते ही खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया और सभी को खमनोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 13 महिलाएं और दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पार करते समय बस में जोरदार झटका लगा और कुछ ही सेकंड में वाहन असंतुलित होकर एक तरफ झुक गया। तेजी से शुरू हुए रेस्क्यू अभियान की वजह से गंभीर जनहानि होने से बचाव हो गया।

फिलहाल पुलिस ने बस को निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *