अलवर: मकान पर कब्जा मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पहले 6 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल…
अलवर एनईबी थाना पुलिस ने मकान पर अवैध कब्जा करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी ममराज उर्फ इमामुद्दीन, निवासी मालाखेड़ा, लगातार फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने बताया कि 200 फीट रोड के पास स्थित एक मकान पर कब्जा करने की शिकायत परिवादी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आरोपियों ने मकान पर कब्जा कर रखा था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।
पुलिस टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ममराज उर्फ इमामुद्दीन को दबोच लिया।