#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान,यातायात नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित…

राजगढ़ में बुधवार को पुलिस प्रशासन और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के टहला बाईपास चौराहे के पास थानाधिकारी राजेश कुमार की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ

थानाधिकारी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान परिषद की अध्यक्ष पदमा गोयल और कार्यक्रम संयोजक प्रीति विजय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति सजगता लाना है।

कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। जो चालक नियमों का पालन करते नजर आए, उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, करीब दो हजार लोगों को पंपलेट बांटकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

पदमा गोयल, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद राजगढ़ ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।”

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *