#क्राइम #राज्य-शहर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एटीएम से भी निकाले 20 हजार रुपए

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित फौजी कॉलोनी में शनिवार को अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोर मकान से महिला का एटीएम कार्ड भी ले गए और बाद में दिल्ली के एक एटीएम से दो बार में 20 हजार रुपए निकाल लिए।

जानकारी के अनुसार मकान में किराए पर रहने वाली सोनिका यादव मकान मालिक के शालीमार स्थित मकान पर तीज के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उनके पीछे से चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और कमरे में रखे करीब 7 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र और ओम चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर महिला का एटीएम कार्ड भी अपने साथ ले गए।

बाद में चोरों ने दिल्ली के एक एटीएम से एटीएम कार्ड के जरिए दो बार में कुल 20 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के दौरान चोरों ने मकान में रखी शराब की बोतल खोलकर शराब का सेवन भी किया।

मकान मालिक रिटायर्ड सूबेदार ईश्वर सिंह ने बताया कि सोनिका करीब 20 दिन पहले ही मकान में किराए पर रहने आई थीं। तीज कार्यक्रम से वापस लौटने पर उन्हें मकान के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज कराया गया।

एनईबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *