#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

सड़क निर्माण की धीमी गति से नाराज उमरैण के युवा, पंचायत समिति के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र में सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर युवाओं में आक्रोश है। नटनी का बारा से ढाई पैड़ी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में देरी के विरोध में उमरैण के युवाओं ने पंचायत समिति के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उमरैण-अलवर एनएच-248ए से नटनी का बारा होते हुए ढाई पैड़ी तक सड़क निर्माण का कार्य करीब दो साल से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण की धीमी गति के चलते मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से आसपास के लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।

धरने पर बैठे युवाओं का आरोप है कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क का करीब 60 प्रतिशत से अधिक काम अभी भी बाकी है। युवाओं ने मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

धरनारत युवाओं का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन काम की रफ्तार बेहद धीमी है। यदि प्रशासन ने जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल युवाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सड़क निर्माण की गति नहीं बढ़ती और काम को जल्द पूरा करने की ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *