#राज्य-शहर

प्रसव के एक घंटे बाद महिला की मौत, स्वस्थ बेटे को दिया था जन्म

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला ने सामान्य प्रसव से एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था, लेकिन डिलीवरी के करीब एक घंटे बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पिंकी बानो पत्नी साहिल, निवासी महुआ खुर्द, थाना मालाखेड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रसव के लिए उसे कटोरी वाला तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका सामान्य प्रसव हुआ और उसने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

प्रसव के कुछ ही समय बाद पिंकी बानो को लगातार ब्लीडिंग होने लगी। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ने उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि नवजात शिशु फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में है।

इसे भी पढ़ें – अलवर में दर्दनाक हादसा: टाइल्स लगाते समय मजदूर की गिरकर मौत

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *