#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर जेल उपद्रव मामला: मुख्य आरोपी वसीम खान अजमेर से गिरफ्तार

अलवर केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मारपीट और उपद्रव के चर्चित मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी वसीम खान को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार वसीम खान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय वह भी केंद्रीय कारागार में बंद था और जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने पर उसे अजमेर जेल से हिरासत में लिया गया।

कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आरोपियों से संबंधों के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *