#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

टीकाराम जूली का मोदी सरकार पर हमला: 12 साल में 150 पेपर लीक, युवाओं का भविष्य संकट में

अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में करीब 150 बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, फिर भी सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है।

अलवर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जूली ने छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि सोनम वांगचुग समेत कई छात्र पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय दमन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें –राजस्थान को मिलेगा पहला पॉइजन इन्फॉर्मेशन सेंटर, अजमेर JLN अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी विशेषज्ञ सलाह

जूली ने नीट परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पेपर तीन बार लीक होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लिया जाए।

पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव की तैयारियां पूरी हैं और सरकार को जल्द चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव होने पर भाजपा के खिलाफ जनता का रुख साफ दिखाई देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं के रोजगार और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।

https://x.com/stvnewsonline

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *