#मनोरंजन

भारी बारिश के बीच आमिर खान की शादी की तैयारियां शुरू, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से एक दिन पहले मुंबई के पाली हिल स्थित उनके घर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। घर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है और मेहमानों के स्वागत के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

भारी बारिश के बीच भी जारी हैं तैयारियां

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों के बावजूद शादी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आमिर खान के घर के बाहर सजावट और फर्नीचर पहुंचाते कर्मचारी नजर आए। इस दौरान आमिर की बहन को भी घर पहुंचते देखा गया।

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होगा विवाह

आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है कि उनकी और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे, जिसके बाद करीबी परिवार और दोस्तों के साथ एक निजी लंच का आयोजन किया जाएगा।

सादगी से होगी शादी, 100-150 मेहमान होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने शादी को पूरी तरह निजी और सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया है। समारोह में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा हस्तियां मौजूद रहेंगी। दोनों ने मेहमानों की सूची से लेकर खाने के मेन्यू तक की योजना खुद तैयार की है।

ये सितारे हो सकते हैं शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और निर्देशक राजकुमार संतोषी भी इस खास मौके पर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आमिर खान के बच्चे और परिवार के अन्य करीबी सदस्य भी शादी समारोह का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *