#क्राइम #राज्य-शहर

जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मौके पर मचा हड़कंप

अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धौलागढ़ थाना क्षेत्र निवासी प्रभुदयाल जाटव (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने सुबह करीब साढ़े छह बजे खेड़ली के समीप घोसराना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी इंचार्ज मुलचंद मीणा और खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। हादसा इतना भीषण था कि शव के कई टुकड़े हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर नीम की टहनियों से ढक दिया।

फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *