#क्राइम #राज्य-शहर

जहरीला कचरा बना मौत का कारण: 21 गायों की तड़प-तड़प कर मौत, इलाके में आक्रोश”

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सांसेडी मोड़ के पास कथित तौर पर औद्योगिक कचरे ने 21 बेज़ुबान गायों की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि पश्चिम राजस्थान से आए चरवाहों का करीब 100 गायों का झुंड सड़क किनारे चर रहा था। इसी दौरान वहां पड़े बोरों में भरे सड़े-गले जौ के अवशेष—जिन्हें बीयर निर्माण कंपनी का औद्योगिक अपशिष्ट बताया जा रहा है—गायों ने खा लिए।

कुछ ही देर बाद जैसे ही गायों ने पानी पिया, उनकी हालत बिगड़ने लगी। गायें लड़खड़ाने लगीं, जमीन पर गिरने लगीं और तड़प-तड़प कर दम तोड़ने लगीं। देखते ही देखते 21 गायों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों, गौसेवकों और गोरक्षा संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। पशुपालक रीनाराम रैबारी ने शाहजहांपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कंपनी ने जहरीला कचरा खुले में फेंका, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल सवाल यही है—क्या लापरवाही की कीमत बेज़ुबान जानवरों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? और क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *