Rakhi Sawant On Sunil Pal: समय रैना को ‘बद्तमीज’ कहने पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- आपकी इतनी क्यों जल रही है?
नेटफ्लिक्स पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की शुरुआत के साथ ही समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। जहां शो के पहले एपिसोड को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं कॉमेडियन सुनील पाल ने एक बार फिर समय रैना और उनके कंटेंट पर निशाना साधा है। अब इस विवाद में राखी सावंत की एंट्री हो गई है और उन्होंने सुनील पाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के साथ लौटा समय रैना का शो
लंबे इंतजार के बाद समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान के रूप में नजर आईं। शो में समय रैना अपने पुराने बेबाक अंदाज में दिखाई दिए, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी पहला एपिसोड तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
सुनील पाल ने फिर साधा समय रैना पर निशाना
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील पाल ने समय रैना के शो पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पहले विवादों में रहे कंटेंट को अब बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बढ़ावा दिया जा रहा है, तो यह चिंाजनक है। सुनील पाल का मानना है कि युवाओं के सामने जिम्मेदार और सकारात्मक कंटेंट पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी भी तरह का कंटेंट परोसना सही नहीं है।
युवाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई चिंता
सुनील पाल ने अपने बयान में कहा कि कम उम्र के दर्शकों के सामने क्या दिखाया जा रहा है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कुछ कंटेंट को समाज के लिए गलत संदेश देने वाला बताया।
राखी सावंत ने किया समय रैना का समर्थन
सुनील पाल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए सवाल किया कि आखिर समय रैना की सफलता से इतनी परेशानी क्यों हो रही है। राखी का यह जवाब तेजी से चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस बहस में अपनी राय देने लगे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
समय रैना, सुनील पाल और राखी सावंत के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग सुनील पाल की बातों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग समय रैना और उनके कंटेंट के पक्ष में भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह विवाद आने वाले दिनों में और सुर्खियां बटोर सकता है।