#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में किराना स्टोर व ई-मित्र केंद्र में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-5 में रोजगार कार्यालय के सामने एक किराना स्टोर एवं ई-मित्र केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दुकान में रखा किराना सामान, कुरकुरे व अन्य चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, फोटोकॉपी मशीन, डीप फ्रीजर, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

घटना की जानकारी सबसे पहले पास में रहने वाले एक पड़ोसी को हुई, जिसने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *