#क्राइम #राज्य-शहर

खेत के डेम में डूबने से युवक की मौत, शादी से पहले घर में पसरा मातम

अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के सहनपुरी गांव में खेत में बने करीब 6 फीट गहरे डेम में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दूर खड़े एक व्यक्ति ने युवक को डेम में कूदते हुए देखा, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

ग्रामीणों ने तुरंत युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई राजेंद्र के अनुसार, खेत में सिंचाई के लिए डेम बनाया गया था। उसका भाई मिश्री (पुत्र मंगलराम) दोपहर करीब ढाई बजे खेत पर गया था। इसी दौरान वह डेम में गिर गया या उसने खुद छलांग लगाई, इस बात का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

परिवार के अनुसार, मिश्री की करीब छह महीने पहले सगाई हुई थी और उसकी शादी आगामी दिसंबर में होने वाली थी। परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

वहीं एएसआई निहाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा खुद डेम में कूदने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *