रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त जारी
राजगढ़ (अलवर) के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर गोठ चौकी के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन से कटने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह एक कुत्ता मृतक का एक पैर लेकर भैरू सागर गांव पहुंचा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद वही कुत्ता दोबारा घटना स्थल की ओर लौट गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पालिका कर्मी जुगनू तम्बोली की टीम के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है