#क्राइम #राज्य-शहर

राजगढ़ थाने में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ पुलिस थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना परिसर स्थित मेस के पास करीब आठ फुट लंबा सांप दिखाई दिया। अचानक सांप के नजर आते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी सतर्क हो गए।

जानकारी के अनुसार, सांप काफी देर तक मेस के आसपास मंडराता रहा, जिससे थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए थानाधिकारी राजेश मीणा ने तुरंत नगरपालिका कर्मचारी एवं रेस्क्यू टीम सदस्य जुगनू तंबोली को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जुगनू तंबोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने विशालकाय सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम की तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *