#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

भिवाड़ी टपूकड़ा के झिवाना में दलित नाबालिग मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर दी चेतावनी

टपूकड़ा क्षेत्र के झिवाना गांव के दलित नाबालिग के साथ थाने में कथित मारपीट के मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित लोकेश मेघवाल के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान कांग्रेस नेता Bhanwar Jitendra Singh, नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully, भरतपुर सांसद Sanjna Jatav, मुंडावर विधायक Lalit Yadav, पूर्व विधायक Sandeep Yadav और Imran Khan सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव
ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

वही पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने भी प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर राज्य सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए उन्होंने भिवाड़ी सीओ कैलाश चौधरी को बुलाकर अल्टीमेटम देते हुए कहा पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए जो आरोपी पुलिसकर्मी है उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए

गौरतलब है कि भिवाड़ी पुलिस पर आरोप है कि चोरी के एक मामले में दलित नाबालिग को थाने बुलाकर थर्ड डिग्री दी गई, जिससे उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। घायल नाबालिग का जयपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *