#Uncategorized

टपूकड़ा में भगवती प्रोटेक्ट कंपनी के बाहर श्रमिकों का धरना, वेतन वृद्धि को लेकर बढ़ा विवाद

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा क्षेत्र में स्थित भगवती प्रोटेक्ट कंपनी के बाहर श्रमिकों का धरना लगातार जारी है। श्रमिक वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले श्रमिकों और कंपनी मैनेजमेंट के बीच मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। इस दौरान श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी थी, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इससे नाराज होकर श्रमिक अब कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

धरने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी श्रमिकों से समझाइश कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *