#क्राइम #राज्य-शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खैरथल-तिजारा जिले के भिंडूसी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भिंडूसी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है, जो खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर भिंडूसी रामनगर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *