#खेल #राज्य-शहर

अलवर के रुद्राक्ष शर्मा का अंडर-17 नेशनल क्रिकेट टीम में चयन, शानदार बल्लेबाजी का मिला इनाम

अलवर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 छात्र क्रिकेट वर्ग में अलवर के राठ इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रुद्राक्ष शर्मा का नेशनल टीम के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

रुद्राक्ष शर्मा का चयन उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर हुआ है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अलवर का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज के रूप में रुद्राक्ष ने कई मैचों में अपनी उपयोगिता साबित की है।

इससे पहले भी रुद्राक्ष कई बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह चार बार स्कूली टूर्नामेंट में राज्य टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सीबीएसई विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल भी जीता है। इसके अलावा, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चैलेंजर टूर्नामेंट में भाग लेते हुए उन्होंने अलवर की ओर से खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया, जो जिले की ओर से एक विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

नेशनल टीम का प्रशिक्षण शिविर 19 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाछड़सर (रतनगढ़, चूरू) में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टीम 23 अप्रैल 2026 को महबूबनगर (तेलंगाना) के लिए रवाना होगी।

रुद्राक्ष शर्मा अलवर के स्कीम नंबर 10 बी निवासी सुनीत शर्मा के पुत्र हैं। उनके चयन से परिवार और क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *