#धार्मिक #राज्य-शहर

अंबेडकर जयंती पर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया नमन, सामाजिक न्याय और अंत्योदय पर दिया जोर

अलवर, 14 अप्रैल

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर संजय शर्मा ने अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर नागरिक के लिए समानता, न्याय और अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अंत्योदय के विचारों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *