#क्राइम

राजगढ़ में निजी विद्यालय में चोरी, ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये पार

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में कारोठ मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली।

घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश सैन ने बताया कि वे विद्यालय परिसर के पीछे बने भवन में रहते हैं। सुबह जब वे पानी की मोटर चलाने के लिए विद्यालय भवन में पहुंचे तो पीछे का गेट खुला मिला। इसके बाद कार्यालय का दरवाजा भी खुला हुआ दिखाई दिया।

कार्यालय में प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये गायब पाए गए। यह राशि विद्यालय स्टाफ के वेतन भुगतान के लिए रखी गई थी।

बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की मुख्य सप्लाई बंद कर दी। हालांकि पास में लगे एक कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है।

घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *