#क्राइम

अलवर में ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित मोती नगर में ठगी और चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फेरी लगाकर ताले ठीक करने का काम बताने वाले दो संदिग्ध बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Gemini Generated Image eonoyaeonoyaeono

जानकारी के अनुसार, मोती नगर निवासी पूर्व सैनिक महेश पुत्र मुंशी राम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक गली में घूम-घूमकर ताले ठीक करने की आवाज लगा रहा था। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता ने घर की अलमारी का खराब लॉक ठीक कराने के लिए उसे अंदर बुला लिया। युवक ने अलमारी का निरीक्षण कर बताया कि लॉक की पत्तियां खराब हैं और वह कुछ देर बाद आने की बात कहकर चला गया।

करीब एक घंटे बाद वह युवक अपने एक अन्य साथी के साथ वापस लौटा। दोनों ने अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने मौका पाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने का हार, दो कानों के झाले, झुमके, कुंडल, चूड़ियां, अंगूठियां, नथ, टीका और चार जोड़ी चांदी की पायजेब शामिल हैं।

घटना का पता तब चला जब मकान मालकिन ने अलमारी खोलकर देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन संदिग्धों की पहचान के लिए फोटो के आधार पर तलाश जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *