#देश दुनिया #पॉलिटिक्स

राजगढ़ CHC का कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर निर्माण

राजगढ़ (अलवर)। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को राजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया तथा बीसीएमओ डॉ. विशाल सिद्ध और प्रभारी डॉ. रमेश मीना से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पर्ची काउंटर के पास डिस्प्ले बोर्ड लगाने, एमओटी में आवश्यक सुधार करने और मुख्य गेट पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए। वहीं, टीबी मरीज कालूराम कोली ने पोषण राशि नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर रखना जरूरी है। उन्होंने CHC स्तर पर ज्यादा से ज्यादा सी-सेक्शन (ऑपरेशन) करने पर जोर दिया, ताकि जटिल गर्भावस्था वाले मामलों को बिना जरूरत रेफर न करना पड़े। उन्होंने बताया कि राजगढ़ CHC में एनेस्थीसिया और गायनेकोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध है, जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजगढ़ में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए एनसीआर से फंड प्राप्त हो चुका है और संभवतः इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, एसडीएम सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *