#Uncategorized

थानागाजी में बारूद के गोले से बड़ा हादसा, युवती का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

थानागाजी क्षेत्र के गुड्डा किशोरी दास गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए रखा गया बारूद का गोला मानव के लिए घातक साबित हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में ममता नामक युवती ने अनजाने में बाड़े में रखे बारूद के गोले को छू लिया। जैसे ही उसने गोले को हाथ लगाया, तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में युवती का हाथ का पंजा बुरी तरह उड़ गया और उसके शरीर पर भी कई जगह गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा के लिए बारूद के ऐसे गोले बनाए जाते हैं, जिन्हें आटे में लपेटकर खेतों और बाड़ों में रख दिया जाता है। किसी जानवर के संपर्क में आते ही ये गोले विस्फोट कर जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के हादसों में हर साल कई जानवरों के अंग क्षतिग्रस्त होते हैं, लेकिन किसी इंसान के साथ ऐसा गंभीर हादसा पहली बार हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, हालांकि इस मामले पर ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *