#Uncategorized

अलवर में नशे पर बड़ा वार: पुलिस रेड में लाखों का प्रतिबंधित जखीरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बख्तल चौकी के पास करीब 12 बीघा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया। मौके से 100 एमएल की 4,045 बोतल कोरेक्स कफ सिरप जब्त की गई, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 9 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 6,192 फ्लॉक्सिको स्पास कैप्सूल भी बरामद किए गए।

यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। पुलिस ने मौके से रायबका निवासी आरोपी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया, जो किराए के मकान में अवैध रूप से नशीली दवाइयों का भंडारण कर रहा था।

आरपीएस रश्मि मीणा के निर्देशन और एसएचओ भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह दबिश दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के इस अवैध कारोबार में लिप्त था और युवाओं को सप्लाई करता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नशीला माल कहां से लाया जाता था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *