#क्राइम #देश दुनिया

अलवर में बाइक चोरों का आतंक, दो थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी; CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अलवर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामलों में कोतवाली थाना और सदर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। अज्ञात चोर दोनों जगहों से बाइक चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र की है। परिवादी अनीश कुमार (एडवोकेट) के अनुसार, उन्होंने 21 मार्च की रात अपनी बाइक शालीमार टॉवर के नीचे पार्किंग में खड़ी की थी। अगली सुबह बाइक गायब मिली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध युवक पहले पार्किंग के आसपास घूमते नजर आते हैं। इसके बाद एक युवक मुंह ढककर आता है और बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो जाता है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।

दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। परिवादी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह टैगोर पार्क, लाजपत नगर स्कीम नंबर-2 में दोस्तों से मिलने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्क के गेट के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश और पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया।

दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया गया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *