#क्राइम #राज्य-शहर #सोशल

राजगढ़ में ट्रेन हादसा: 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जेब में मिले दस्तावेज से हुई पहचान

राजगढ़ (अलवर) में राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर गंगाबाग स्थित जगन्नाथ मंदिर के पीछे एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस और पालिका कर्मी जुगनू तम्बोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया गया।

#image_title

मृतक की पहचान जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर बांदीकुई के गढ़ दुब्बी निवासी रामस्वरूप पुत्र भौरेलाल गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने के कारण मौत का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *