#खेल #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

मालपुरा इलेवन ने तावडू पंटर इलेवन को 13 रनों से हराया, केजे जांगिड़ बने मैन ऑफ द मैच…

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मालपुरा इलेवन और तावडू पंटर इलेवन के बीच 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन खोरी कलां स्थित एवीआर क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड पर किया गया। मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मालपुरा टीम ने तावडू टीम को 13 रनों से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर मालपुरा इलेवन के कप्तान ललित ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 19.2 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआती चार ओवर में 29 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद केजे जांगिड़ और सीनियर खिलाड़ी दिनेश बेदी ने पारी संभाली और दोनों के बीच 126 रनों की शानदार साझेदारी हुई। केजे जांगिड़ ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दिनेश बेदी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। हिमांशु ने 13 रन जोड़े। तावडू टीम की ओर से विकास यादव और जब्बार सरपंच ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कप्तान जसवंत जांगड़ा को 2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तावडू पंटर इलेवन 20 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जब्बार सरपंच ने संघर्षपूर्ण 64 रनों की शानदार पारी खेली। हनीश ने 27, वारिस खान ने 18, राकेश ने 9 और सचिन शर्मा ने 6 रन बनाए। मालपुरा टीम की गेंदबाजी में केजे जांगिड़ ने 3 विकेट झटके, जबकि महेंद्र, संजय यादव और चेतन ने 2-2 विकेट लिए। विकास कटारिया को 1 विकेट मिला।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण में केजे जांगिड़ को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज, दिनेश बेदी को बेस्ट बल्लेबाज तथा जब्बार सरपंच को बेस्ट फाइटर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया और रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, ग्राउंड संचालक संजय यादव, दोनों टीमों के कप्तान ललित और जसवंत जांगड़ा सहित केजे जांगिड़, हिमांशु, अमित, विकास, संदीप, महेंद्र, चेतन, राकेश चौधरी, वारिस खान, सचिन, शाहिद, विकास यादव, सचिन शर्मा, देवेंद्र जांगड़ा सहित अनेक खिलाड़ी, पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *